फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

339 केंद्रों पर 14,715 को दी गई कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
339 केंद्रों पर 14,715 को दी गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में कोरोना टीकाकरण के क्रम में मंगलवार को 339 बूथों पर अभियान चलाया गया, जिसमें 14,715 को कोरोना से बचाव का टीका लगा। अभियान में 1,830 को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं, जबकि 6,513 किशोर-किशोरियों को भी टीका लगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों पर जहां पहुंचने वालों को टीका लगाया गया। वहीं, गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। नोडल अधिकारी नगरीय डॉ. एके कुशवाहा व अरबन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में शहर के कई जगहों पर कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) से भी टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें