फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में गिरे 14 पेड़, पांच घंटे ट्रेनों का संचालन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में गिरे 14 पेड़, पांच घंटे ट्रेनों का संचालन ठप
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर बभनान-परसा तिवारी स्टेशन के बीच तेज हवा और बारिश के कारण बृहस्पतिवार रात करीब 9.40 बजे 14 पेड़ गिर गए जिससे अप एवं डाउन लाइन बाधित हो गई। आठ सवारी व 20 मालगाड़ी का संचालन प्रभावित रहा। रात करीब 1.15 बजे डाउन और 3.30 बजे अप लाइन से गाड़ियों का संचालन शुरू हो सका।
मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने बताया कि तेज हवा और बारिश से लाइन पर 14 पेड़ गिर गए। सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कराया गया। शुक्रवार भोर करीब चार बजे तक पेड़ हटाने का काम चलता रहा। इस दौरान अवध असम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अरुणाचल एक्सप्रेस, गोमतीनगर छपरा, कृषक एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, सहरसा अमृतसर गरीब रथ सवारी गाड़ियों का संचालन ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 20 मालगाड़ियों को भी रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) शिशिर सोमवंशी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें