बस्ती। नीट 2019 का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। इसमें जिले के 14 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने बच्चों को बधाई दी है।
प्रैक्सिस विद्या पीठ के छात्र कृष्णा निषाद ने ओबीसी श्रेणी में देश में 15366 रैंक हासिल किया है। इसी विद्यालय के मो. सुहेल और अमर चौधरी ने भी सफलता अर्जित की है। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत पांडेय, सुशांत कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य बागीश त्रिपाठी ने प्रसन्नता जताई है। इसके अलावा शहर के चइयाबारी मोहल्ला निवासी संजय सिंह की बेटी शिवांगी सिंह ने सामान्य वर्ग में 14774 वां रैंक हासिल किया है। शिक्षक विजय प्रकाश श्रीवास्तव व अनीता श्रीवास्तव की पुत्री सौम्या श्रीवास्तव ने 17185 रैंक हासिल की है। जी शाइन अकादमी के निदेशक अजीत चौधरी ने बताया कि संस्थान के छात्र प्रदीप चौधरी ने 2064 रैंक, निधि सिंह ने 6298 रैंक और उत्कर्ष उपाध्याय ने 8270 रैंक हासिल किया है। सर्वेश शुक्ल, शाइमा अथर, नेहा वर्मा और आस्था भी परीक्षा में सफल रही हैं। संस्था के चेतन खंडेलवाल, रवि पांडेय, संतोष मिश्रा, अरविन्द कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताई है। क्षेत्र के दुबौली मिश्र निवासी विजय वर्मा व शकुंतला के पुत्र सुनील वर्मा ने सामान्य वर्ग में 2868 वीं रैंक एवं ओबीसी वर्ग में 835 वीं रैंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। पटखौली बाबू निवासी सतीश चंद्र व शांति के पुत्र शिवम कुमार ने अपने पहले ही प्रयास मे 645 अंकों के साथ 1243 वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। एससीआई संस्था के 14 छात्रों ने नीट परीक्षा में सफलता पाई है। संस्था के इफ्तिखार अहमद, मृदुल यादव, पंकज कुमार चौधरी, शिवम, अमर दूबे, योगिता धुरिया और सुषमा पुष्पाकर सफलता अर्जित की है। इसके अलावा संस्था के ही आशुतोष पांडेय, अरुण कुमार, इंद्रजीत यादव, अंकित कुमार, प्रशांति पांडेय, प्रीति चौधरी, परिधि चौधरी भी सफल रहे हैं।