फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

356 बूथों पर 14300 को लगी कोरोना की डोज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए ऑनलाइन जांच करतीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
14,300 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

छूटे लोगों को प्राथमिकता के आधार पर लगाया जा रहा है टीका
बस्ती। कोरोनारोधी टीकाकरण के क्रम में सोमवार को जिले में मेगा अभियान चलाकर 56 बूथों पर 14,300 लोगों को टीका लगाया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि टीकाकरण से वंचित रह गई महिलाओं को प्रेरित करने के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजा जा रहा है। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार रहने वालों को प्राथमिकता के आधार टीका लगवाया जा रहा है। सोमवार को 66 हजार टीका लगाने का लक्ष्य था।
महिला अस्पताल में 120 लोगों को कोविशील्ड, जबकि 30 को को-वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल में 96 को कोविशील्ड व 40 को को-वैक्सीन लगाई गई। 14 सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटर और गांवों में अभियान के तहत टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 17 लाख 96 हजार 883 लोगों को टीका लगाया चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

653 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव
बस्ती। जिले में सोमवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से मिली 653 की कोरोना जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए हैं।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि 2058 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। जिले में अब तक 898116 नमूने लिए गए हैं। 896058 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। आठ लाख 84 हजार 340 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। उधर, नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और बड़ेवन ओवरब्रिज के पास भी नमूने एकत्रित किए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें