--------
‘जिला गोरखपुर’ फिल्म के निर्माता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
प्वाइंटर
पूर्वांचल विद्वत परिषद ने कहा, फिल्म में सीएम के चरित्र हनन की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पूर्वांचल विद्वत परिषद का कहना है कि ‘जिला गोरखपुर’ नामक फिल्म में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चरित्र हनन की कोशिश की गई है। निर्माता पर कड़ी कार्रवाई के लिए निंदा प्रस्ताव पारित करने के साथ ही एसपी को पूर्वांचल विद्वत परिषद ने ज्ञापन दिया है।
पूर्वांचल विद्वत परिषद की मंगलवार को बैठक हुई। नॉस्ट्रम एंटरटेनमेंट व निर्माता विनोद तिवारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि प्रत्येक चुनाव के पहले कुत्सित मानसिकता और विदेशी धन निवेश के माध्यम से भारतीय के संस्कृति और देश की एकता एवं अखंडता को बांटने का प्रयास किया जाता है। फिल्म के पोस्टर में भगवाधारी व्यक्ति दोनों हाथों को पीछे किए खड़ा है। हाथ में पिस्तौल भी दिखाई गई है। इससे हिंदू जनमानस आहत है। एसपी को दिए मांग पत्र में परिषद के सदस्यों ने दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बैठक में छात्र नेता राय अंकुरम, भाजपा नेता रविंद्र गौतम, शिक्षक नेता उदय शंकर शुक्ल, जय प्रकाश पांडेय, अजय पाल सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, सीतासरन त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी एवं मंत्री जितेंद्र यादव मौजूद रहे।