बिना अनुमति धरना देने पर 13 नामजद और 15 के विरुद्ध मुकदमा
बस्ती। शहर में लगी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए बिना किसी अनुमति के एपीएन पीजी कालेज के सामने धरना देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने 13 नामजद व करीब 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में गांधीनगर चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि एपीएन कॉलेज के सामने स्थित गौतम पुस्तक भंडार के पास धरना दिया गया। जिसमें नागेन्द्र सिंह गोरक्ष प्रांत मंत्री बजरंग दल, गोपेश पाल जिलाध्यक्ष बजरंग दल, दिनेश मिश्रा जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, विवेक सिंह सोनू जिला उपाध्यक्ष विहिप, प्रदीप पांडेय जिला मंत्री विहिप, श्रद्धेय पाल जिला मंत्री, नीरज गुप्ता नगर अध्यक्ष, सत्य प्रकाश सिंह प्रांत उपाध्यक्ष, रवींद्र कश्यप प्रचार प्रमुख, संतोष शुक्ल जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र चौरसिया कार्याध्यक्ष, मनमोहन त्रिपाठी पूर्व जिला संयोजक बजरंग दल व विराट भट्ट के अलावा अन्य करीब 15 साथी नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।