फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12446 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
12446 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

जिला, महिला, कैली समेत सभी सीएचसी-पीएचसी व गांवों में चला अभियान
पहला डोज लगवा चुके लोगों को दूसरे के लिए किया जा रहा है प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में मंगलवार को 313 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाकर वैक्सीन से छूटे लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगाया गया। कुल 33 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 12 हजार 446 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली, सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों और गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि बीमार रहने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता पर टीके लगाए जा रहे हैं। शहर में नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में कई स्थानों पर कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया गया। पहला डोज लगवा चुके लोगों को दूसरे डोज के लिए जागरूक करके उनका टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल में 191 को कोविशील्ड और 80 को-वैक्सीन लगी। यहां एएनएम ज्योति गुप्ता, एएनएम सुनीता त्रिपाठी, पलक श्रीवास्तव, नंदिनी कसौधन, दुर्गेश श्रीवास्तव, सुजीत चौधरी, शिवांगी शर्मा, देवेंद्र चौधरी ने वैक्सीनेशन किया। जिला अस्पताल में 130 को कोविशील्ड और 110 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एएनएम अपूर्वा श्रीवास्तव, सरिता सिंह, प्रीति चौरसिया, विकास त्रिपाठी व अभिषेक चौधरी ने वैक्सीनेशन किया। शहर के कई स्थानों पर चार नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिए टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 22 लाख 60 हजार 747 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 18 व 45 प्लस वाले लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें