कलवारी। थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में बेटे को गाली देने से मना करने पर मारपीट कर घायल किया। पुलिस ने तीन पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में कुसुम पत्नी हीरालाल प्रजापति निवासिनी फूलपुर थाना कलवारी ने लिखा है कि उसके गांव के जमुना, संजय, विजय मिलकर उसके लड़के राहुल को गाली दे रहे थे। उसने गाली देने से मना किया तो सभी लोगों ने मिलकर उसको मारापीटा। जिससे उसके दाहिने हाथ में चोट लगी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद