फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के तटबंधों को देखने पहुंचे डीएम

विज्ञापन
river
विज्ञापन

विज्ञापन
दुबौलिया/कुदरहा (बस्ती)। जिले में उत्पात मचाने वाली घाघरा नदी तटबंधों के हालात देखने बुधवार शाम डीएम राजशेखर तटबंधों पर पहुंच गए। मरम्मत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
दुबौलिया ब्लॉक के कटरिया-चांदपुर तटबंध का निरीक्षण करने शाम करीब पांच बजे पहुंचे जिला अधिकारी ने मरम्मत कार्य देखा। डीएम के साथ बाढ़ खंड के अधिकारी भी थे। कटरिया-चांदपुर तटबंध के दो किलोमीटर का हिस्सा काफी जर्जर है। जिस पर मौके पर हो रहे कार्य में और तेजी लाने का आदेश बाढ़ खंड के अधिकारियों को दिया। बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता डीके त्रिपाठी, एसडीओ जितेंद्र कुमार व जेई स्वपनिल श्रीवास्तव से तटबंध के मरम्मत में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी हासिल की। अधिशाषी अभियंता व एसडीओ ने बताया की नवंबर में ही 52 करोड़ रुपये का प्रपोजल बांध मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा गया था लेकिन विभागीय मंत्री से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण अधर में है। बांध के मरम्मत के लिए सिर्फ 17 लाख रुपये मिले हैं। उसी से रोड़ा व मिट्टी बोरियों में भर कर बांध के किनारे डाल कर बेस तैयार किया जा रहा है। चार हजार घन मीटर बोल्डर के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पिछले वर्ष ठेकेदार की ओर से कराए गए 10 करोड़ के कार्य की रकम नहीं मिलने पर दोबारा प्रपोजल बना कर शासन को भेजने का निर्देश दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार हर्रैया नवीन प्रसाद, चतुर्गुन राजभर, भगवान बक्स सिंह, ग्राम प्रधान शोभा राम, अनिल सिंह, दिलीप सिंह, राम सागर इमरान अली, गणेश पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुदरहा प्रतिनिधि के मुताबिक शाम करीब छह बजे कलवारी रामपुर तटबंध पर पिपरपाती के पासहो रहे कार्य का निरीक्षण किया। संवेदनशील स्थानों को भी जाना। बंधे की सुरक्षा के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। यहां पर बाढ़ की स्थिति के समय नदी का जलस्तर की जानकारी ली।निर्देश दिया कि घाघरा तटबंध की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सीआरओ, एसडीएम सदर श्री प्रकाश शुक्ल, क्षेत्राधिकारी कलवारी अरविंद कुमार वर्मा,अधिशासी अभिऊयश्ंता दिनेश कुमार त्रिपाठी, सहायक अभियंता शेषनाथ सिंह,जेई प्रदीप कुमार पांडे, पारसनाथ गुप्ता,राजेंद्र कुमार नायक, रंजीत रंजन आपदा विशेषज्ञ मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें