फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 112 परिवार ने किया टीकाकरण से इन्कार, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी उलझन

Sun, 16 Mar 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में शून्य से पांच साल तक के बच्चों के टीकाकरण अभियान में जागरूकता की कमी भारी पड़ रही है। जिम्मेदारों की लापरवाही से कई परिवार अभी भी बच्चों के टीकाकरण के लिए राजी नहीं हैं। शहरी क्षेत्र में जागरूक न होने के कारण 112 परिवारों ने बच्चों के टीकाकरण से इन्कार दिया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की उलझन बढ़ गई है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान से आच्छादित न होने वाले शहरी क्षेत्र में कुल 112 परिवार चिह्नित किए गए हैं। इनमें जागरूकता का अभाव बताया जा रहा है। जबकि इस अभियान में 12 गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए शून्य से पांच साल तक के बच्चों को क्रमवार टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए जिले में 300 से अधिक स्वास्थ्य उपकेंद्र सक्रिय हैं। यहां शनिवार और बुधवार को सत्र आयोजित कर टीकाकरण किया जा रहा है।
इसी प्रकार शहर में 13 एएनएम के जरिये टीकाकरण कार्य हो रहा है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्र में 112 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को टीका लगवाने से इन्कार कर दिया है। बताया गया कि इन परिवार में ऐसे बच्चे हैं, जिनको एक भी टीका नहीं लगा है। यह विभाग के लिए सिरदर्द बन गए हैं।
विज्ञापन

यह हाल तब है जब जागरूकता के लिए यूनीसेफ के साथ ही डब्ल्यूएचओ की टीमें भी लगी हुई हैं। बावजूद इसके अभी तक चिह्नित 112 परिवार टीकाकरण के लिए राजी नहीं हो सके हैं। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया ने बताया कि इन्कार करने वाले परिवारों को सूचीबद्ध कर लिया गया है।
संबंधित एएनएम और टीम के साथ समन्वय बनाकर ऐसे परिवार के छूटे बच्चों को टीका लगवाया जाएगा। टीम चिह्नित परिवारों के घर पहुंचेगी। बताया कि एएनएम और आशा को भी निर्देशित किया गया है कि सर्वे कर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें