फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर से ज्यादा रंगीन रहा कस्बों-गांवों का माहौल...देर रात तक रही होली की धूम

Sun, 16 Mar 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के अलावा कस्बों और गांवों में होली का एक अलग ही रंग देखने को मिला। सभी अपनी धुन में मस्त दिखे। कोई शराब, भांग के नशे में झूमता दिखाई दिया तो कोई रंग अबीर से इतना सराबोर हुआ कि चेहरा पहचाने में घर वालों को भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

देर रात तक रिश्तेदारों व शुभचिंतकों को बधाइयां देने का दौर चलता रहा। नगर बाजार, पिपरा गौतम, बहादुरपुर, कलवारी, कुदरहा, गायघाट, लालगंज, बनकटी, महादेवा, मुंडेरवा, मानिकचंद, रुधौली, भानपुर, टिनिच, गौर, बभनान, परशुरामपुर, छावनी, विक्रमजोत, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज आदि क्षेत्रों में हर्षोल्लास के माहौल में त्योहार मनाया गया।
भानपुर संवाद के अनुसार गांवों में सुबह से शुरु हुई होली देर शाम तक चली, जहां युवाओं ने आधुनिकता के रंग में रंगकर डीजे की धुन पर फिल्मी गानों पर नाच गाकर होली खेली तो वहीं बुजुर्गाें की टोली ने परंपरागत तरीके से फगुआ गाकर भगवान कृष्ण और राधा के गीतों पर झूम कर होली खेली। एक दूसरे को होली की बधाई दी। तहसील क्षेत्र के भानपुर कस्बे, नरखोरिया, असनहरा, मोहम्मदनगर, दुबौली, रामनगर, बारहकोनी, धोषण सहित सभी गांवों में होली की धूम रही।
विज्ञापन

कई जगहों पर युवाओं की टोली ने कपड़ा फाड़ और कीचड़ वाली होली भी खेली और सभी को रंग दिया। क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई। विक्रमजोत संवाद के मुताबिक क्षेत्र में लोगों ने जमकर रंग अबीर व गुलाल उड़ाकर जमकर होली खेली। फाग गीत व डीजे के धुन पर हुड़दंगी दिनभर हुड़दंग में लगे रहे। दोपहर बाद अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने एक दूसरे को तिलक लगाया व होली मिलन कर सुख-समृद्धि की कामनाएं की। वहीं महिलाओं ने पकवान बनाकर होली खेली।
क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बा, छावनी, अमोढ़ा, मलौली गोसांई, बस्थनवां, पटखापुर सहित जगहों पर होली पर हुड़दंगियों ने जमकर होली खेली। कलवारी संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के दलित बस्ती में होली के अवसर पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने ग्रामीणों में मिठाई, पिचकारी तथा रंगों को वितरित कर बच्चों के साथ होली खेली। क्षेत्र के दलित बस्ती कलवारी तथा फूलपुर में ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ खुशियां मनाई।
कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। होली तथा रमजान में जुमा एक ही दिन पड़ने के कारण थानाध्यक्ष ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप निरीक्षकों की 10 टीम बनाकर क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें