फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 1.91 लाख किसान पाएंगे ऋण माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
1.91 लाख किसान पाएंगे ऋण माफी
विज्ञापन


बस्ती।
योगी सरकार की ऋण मोचन योजना में मंडल के तीनों जनपदों में 1.91 लाख किसानों को ऋण माफी का लाभ मिलेगा। इन किसानों को 56 बैंकों ने 725.73 करोड़ का एक लाख तक के ऋण बांटे हैं। इन किसानों को 14 अगस्त तक लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। तीनों जिलों में इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। ऋण माफी के नोडल जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक को नामित किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. पाठक के मुताबिक जिन किसानों को ऋण माफी का लाभ मिलना है, उनमें तीन श्रेणी बनेगी। पहली सूची उन किसानों की बनेगी, जिनका आधार कार्ड केेसीसी के तहत लिंक हैं, जबकि दूसरी सूची में उनका नाम शामिल होगा जिनका आधार कार्ड तो बना है, मगर केसीसी से लिंक नहीं है अथवा आधार कार्ड बनवाना है। तीसरी सूची ऐसे किसानों की होगी, जिनका आधार कार्ड बना ही नहीं है अथवा किसान की मौत हो चुकी है और आधार कार्ड लिंक ही नहीं हो सका है। ऐसे किसानों के सूची का सत्यापन भी कराना होगा, इसकी जिम्मेदारी राजस्व विभाग के कंधों पर होगी। मंडल के बस्ती जिले में 87582 किसान, सिद्धार्थनगर के 64548 तो संतकबीर नगर के कुल 48253 किसानों को योजना में लाभ मिलेगा। इसमें बस्ती के 21 बैंकों के किसानों का 324.66 करोड़, सिद्धार्थनगर के 18 बैंकों के किसानों पर 225.99 करोड़ तो संतकबीरनगर के 17 बैंकों के किसानों पर 175.27 करोड़ रुपये बकाया हैं। मंडल में कुल 725.73 करोड़ रुपये की ऋण माफी सरकार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें