फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह और एंबुलेंस चलाने पर बनी सहमति

विज्ञापन
जीआईसी परिसर मे खड़ी एम्बूलेंस। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
11 और एंबुलेंस चलाने पर बनी सहमति
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों को मनाने पहुंचे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दो दिनों से चक्का जाम कर रहे एंबुलेंस कर्मियों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वार्ता की। जीवनदायिनी एंबुलेंस संघ ने बिना मांग पूरी हुए आंदोलन वापस लेने से इन्कार कर दिया, लेकिन 11 और एंबुलेंस चलाने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को एसडीएम पवन कुमार जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी जीआईसी में धरने पर बैठे एंबुलेंस कर्मियों से मिलने पहुंचे। अधिकारियों ने मरीजों को हो रही परेशानी का हवाला देते हुए चक्का जाम खत्म करने को कहा। संघ के जिला महामंत्री आरवी साहू ने बताया कि अधिकारियों से कहा गया है कि वह आंदोलन तभी खत्म करेंगे, जब उनकी मांगे मान ली जाएंगी। हालांकि मरीजों की समस्या को देखते हुए 11 और एंबुलेंस चलाने को दिए गए हैं। चार एंबुलेंस पहले से चल रही हैं। ऐसे में अब सभी 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक और जिला अस्पताल में एक एंबुलेंस पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें