फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन परीक्षा में शामिल हुए 1076 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन परीक्षा में शामिल हुए 1076 परीक्षार्थी
विज्ञापन

गौर(बस्ती)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाएं शनिवार से 432 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गईं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आचार्य नरेंद्र किसान पीजी कॉलेज बभनान को नोडल सेंटर बनाया गया है जहां पहले दिन की परीक्षा में कुल 1076 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य व परीक्षा केंद्राध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में 1091 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 15 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा तीन पालियों में हो रही है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह सात से दस बजे तक, जिसमें बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षाएं हो रहीं हैं, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा 11.30 से 1.30 बजे तक होंगी, इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। तृतीय पाली की परीक्षा शाम तीन से छह बजे तक होगी। इसमें संस्कृत, भौतिक विज्ञान, कॉरपोरेट एकाउंडिंग तृतीय वर्ष की परीक्षाएं हुईं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि नोडल सेंटर के चलते कई अन्य महाविद्यालयों की परीक्षाओं की कॉफी, पर्चा यहीं से वितरण और जमा कराया जा रहा है। इसके साथ ही परीक्षा पर भी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में चल रही है। पल-पल की रिपोर्ट से विश्वविद्यालय कंट्रोल रूम को भी अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें