फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मची अफरातफरी

विज्ञापन
बस्ती में मालवीय रोड से जिला प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मची अफरातफरी
विज्ञापन

बस्ती। अतिक्रमण को लेकर शासन के सख्त तेवर ने शहरी क्षेत्र में भी अधिकारियों को सक्रिय कर दिया है। शनिवार को प्रशासनिक गाज शहरी क्षेत्र के मालवीय मार्ग पर गिरी। यहां प्रशासन ने देर शाम सड़क किनारे से दर्जनों दुकानों को हटा दिया। जेसीबी लेकर निकली पालिका व प्रशासन की संयुक्त टीम ने कई अतिक्रमणकारियों को स्थायी निर्माण हटाने का भी निर्देश दिया है। उन्हें 24 घंटे की मोहलत दी गई है।
तीन दिन पहले ही शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटा लेने का एलान प्रशासन ने कर दिया था। इसके बाद भी लोग वहीं डटे रहे। शनिवार को जब प्रशासनिक अमला दलबल निकला तो अतिक्रमणकारियों के होश उड़ गए। सड़क पर अतिक्रमण जमाए लोगों ने प्रशासन के तेवर भांप कर खुद ही सामान समेटना शुरू कर दिया। हालांकि जो दिशा निर्देश के अनुरूप सामान नहीं हटा सके उसे प्रशासन की जेसीबी ने उखाड़ दिया। हालांकि चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर को प्रशासन हटवाने में नाकाम रहा, क्योंकि इस दुकान को नगर पालिका ने पट्टा कर रखा है, मगर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का मुआयना करने के बाद पट्टा धारक को चेतावनी दी कि यदि इसका आवंटन किया गया है और वह गलत है तो उसे निरस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम जेसीबी लेकर चौराहे से आगे बढ़ी, जहां सड़क किनारे वर्षों से काबिज छप्पर आदि हटवा दिए।
एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में कार्रवाई चल रही है। किसी भी दशा में अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा। रही रौता चौराहे के पालिका चुंगी की बात तो इसकी जांच कराकर उसका आवंटन रद्द कराया जाएगा। अतिक्रमण हटवाने में एसडीएम सदर के अलावा तहसीलदार पवन जायसवाल, ईओ अखिलेश त्रिपाठी, सहायक अभियंता नगर पालिका घनश्याम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें