फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सदर क्षेत्र की 10 सड़कों का होगा नवनिर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में बदहाल सड़कों की सूरत सुधारने की कवायद तेज हो गई है। सदर विधानसभा क्षेत्र की लंबे समय से खराब पड़ी 10 सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 12.51 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में कुल 15.500 किलोमीटर सड़क के नवनिर्माण को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण सड़क योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। सदर विधानसभा क्षेत्र में कई संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल हैं। जगह-जगह सड़क टूटने और गड्ढे होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के नवनिर्माण से क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन सुगम होने के साथ ही स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। विधायक सदर महेंद्रनाथ यादव के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी ने इन सड़कों के नवनिर्माण की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

खराब हो चुकी ग्रामीण संपर्क सड़कों को प्रस्ताव के अनुसार चयनित कर कार्ययोजना भेजी गई है। प्रस्ताव पर मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिकार सिंह, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें