फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वाइन फ्लू के खतरे से निपटने को 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार

विज्ञापन
​मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू को लेकर बना आइसोलेशन वार्ड संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले में स्वाइन फ्लू के दो मामलों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। संभावित मरीजों के उपचार के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज, कैली और जिला अस्पताल में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। वहीं, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर चार-चार बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आरक्षित वार्डों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, जांच किट, दवाएं, मास्क और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के तीन मामले सामने आए हैं। फिलहाल स्वाइन फ्लू से किसी मौत की सूचना नहीं है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने सभी चिकित्सा इकाइयों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों से कहा गया है कि स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा जाए। हालत गंभीर होने या सुधार न होने पर मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर करें।
मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड आरक्षित है। लक्षण वाले मरीजों को जरूरत के अनुसार भर्ती किया जा रहा है। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल में भी 10 बेड का वार्ड तैयार है, जहां संदिग्ध मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रोजाना एक-दो मरीजों में तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं होने पर सामान्य स्थिति वाले मरीजों को उपचार की सलाह देकर घर भेजा जा रहा है। जिले में डेंगू के भी 10 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
चार-चार घंटे में देनी होगी संदिग्ध मरीजों की सूचना : शासन स्तर से जारी निर्देशों के तहत चिकित्सा इकाइयों में कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। आपात स्थिति में संबंधित कर्मचारियों को 24 घंटे उपलब्ध रहना होगा। सभी एमओआईसी को स्वाइन फ्लू के गंभीर और संदिग्ध मरीजों की जानकारी हर चार घंटे में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें