फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरोग्य मेले में वायरल फीवर और खांसी के मरीजों की रही लंबी कतार

विज्ञापन
सीएचसी मुंडेरवा में मरीज की जांच करते चिकित्सक डॉ. भानु प्रताप गिरि स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। बारिश और उमस के बीच मेले में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी और त्वचा संबंधी रोगों की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। कुल 1456 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में चिकित्सक डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 48 मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया कि वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज अधिक पहुंचे। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 41 मरीजों को परामर्श दिया। यहां फंगल इंफेक्शन के मरीज अधिक मिले।
कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में 23 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, सांस, पेट दर्द और त्वचा संबंधी समस्या वाले मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी मुंडेरवा में 17 मरीज पहुंचे। डॉ. भानू प्रताप गिरि ने बताया कि बारिश और उमस के चलते फंगल इंफेक्शन और वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। फार्मासिस्ट विनोद आजाद, लक्ष्मी त्रिपाठी, दीक्षा श्रीवास्तव और राजेश यादव ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में मरीजों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, चिकित्सक के न होने पर फार्मासिस्ट उमेश सिंह ने 35 मरीजों की जांच की। एलटी कनिष्क चित्रगुप्त ने रक्त की जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें