फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 11 से 14 वर्ष के 1.40 लाख बच्चे सूचीबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
11 से 14 वर्ष के 1.40 लाख बच्चे चिह्नित किए गए
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना टीकाकरण के उद्देश्य से 11 से 14 वर्ष के बच्चों की सूची तैयार कर ली गई है। हालांकि अभी तक इस पर केंद्र सरकार से कोई आदेश तो नहीं आया है। 22 से स्वास्थ्य विभाग ने इस आयुवर्ग के एक लाख चालीस हजार बच्चों को चिह्नित कर लिया है ताकि टीकाकरण आदेश मिलने पर अविलंब अभियान शुरू किया जा सके। कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार ने 11 से 14 वर्ष को अगले चरण में कोरोनारोधी डोज लगवाने की घोषणा की है। मगर अब तक इसकी कोई गाइडलाइन जारी नहीं हो सकी है। फिर भी इस उम्र के बच्चों के कोरोना टीकाकरण को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसके लिए 22 से 29 तक घर-घर बीमारों को खोजने के लिए चलाए गए अभियान की कड़ी में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 11 से 14 वर्ष के बच्चों की सूची भी तैयार कर ली। इसके अलावा इस टीम ने शून्य से दो वर्ष तथा कोरोना के अलावा अन्य टीकों से वंचितों की भी सूची बनाई है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि बच्चों की सूची घर-घर जाकर बनाई गई है। चूंकि, केंद्र ने इन्हें कोरोनारोधी टीकाकरण की घोषणा की है। इसे लेकर विभाग सतर्क हो गया है। बच्चों की सूची तैयार करा ली गई है। करीब करीब शत प्रतिशत सूचीबद्ध बच्चों को जब शासन की ओर से टीका लगाने की घोषणा की जाएगी, तब केवल माइक्रोप्लान जारी कर किया जाएगा और सामान्य रूप से टीका लगाया जाने लगेगा। कहा कि इस बारे में कोई गाइडलाइन अब तक नहीं मिली है। जैसे ही शासन की ओर से गाइडलाइन आएगी, तय शेड्यूल के आधार पर टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें