फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जोनवार वसूली के आंकड़े तलब, तय होगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने संपत्तिकर की वसूली के जोनवार आंकड़े तलब किए हैं, ताकि अधिक वसूली करने वालों को प्रोत्साहन और कम वसूली करने वालों को जिम्मेदार ठहराया जा सके।
विज्ञापन

कर वसूली और इससे संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर निगम में कर विभाग की जोनवार बैठक सोमवार को होगी। नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी जोनवार समीक्षा बैठक लेंगे।
शासन स्तर पर नगर निगमों की वसूली की समीक्षा इसी हफ्ते होनी है। इसलिए स्थानीय स्तर पर वसूली को और रफ्तार दी जा रही है। जोनवार वसूली के 25 अक्तूबर तक के आंकड़ो के मुताबिक जोन-1 में कर्मचारियों की चार टीमों ने 341 भवनों से 24.44 लाख वसूले हैं।
विज्ञापन

जोन-2 की चार टीमों ने 405 भवनों से 58.35 लाख, जोन-3 में तीन टीमों ने 777 भवनों से 85 लाख और जोन-4 में चार टीमों ने 387 भवनों से 48.97 लाख रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि टीमों के कार्य की समीक्षा होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें