फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पिता-पुत्री की मौत: मनौना धाम से लौटते समय हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, पत्नी-बेटा घायल

Mon, 10 Feb 2025 01:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े ट्रक में बाइक घुस गई, जिससे शिक्षक और उनकी बेटी की मौत हो गई। पत्नी और बेटा घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
पिता-पुत्री के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार की रात हाईवे पर खड़े ट्रक में बाइक घुस गई। हादसा अटामांडा और दमोर गांव के बीच नैनीताल हाईवे पर हुआ। हादसे में बाइक सवार शिक्षक और उनकी चार साल की बेटी की मौत हो गई। पत्नी और मासूम बेटा घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी बुजुर्ग भगवान स्वरूप ने बताया कि रविवार को उनका बड़ा बेटा राकेश (30 वर्ष), बहू ममता (27 वर्ष), अपनी चार साल की बेटी खुशमिता, एक साल के बेटे गुड्डू को लेकर बाइक से आंवला के मनौना धाम मंदिर गया था। वहां से रात में चारों लोग दर्शन करके घर लौट रहे थे। नैनीताल हाईवे पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में राकेश और बेटी खुशमिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन

पीछे से ट्रक में घुसी थी बाइक - फोटो : अमर उजाला
ममता और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हादसे में मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। राकेश निजी स्कूल में शिक्षक थे। पुलिस के मुताबिक बाइक का एक टायर फटा हुआ था। आशंका है कि टायर फटने से अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकराई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें