युवती ने यह भी आरोप लगाया कि स्टाफ ने उसके पर्स में रखी माइक आईडी छीन ली। उसके भाई हृदेश से वीडियो कैमरा और मोबाइल छीन लिया। उधर, डॉक्टर अनुराग गौतम का आरोप है कि युवती अपने दो साथियों के साथ बिना इजाजत कमरे में घुस आई और खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए चंदा मांगने लगी। जब मैंने बाहर जाने को कहा तो ये लोग अभद्रता करने लगे। डॉक्टर ने भी युवती और उसके साथियों पर बदतमीजी और धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है।