फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। नैनीताल हाईवे पर गांव अभयपुर के पास एक बाइक सवार दंपती को बेकाबू डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। इसमें बाइक सवार युवक 30 वर्षीय श्याम सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक पर बैठा 8 वर्षीय बच्चा आदित्य को खरोंच तक नहीं आई। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना अमरिया के गांव बहोनी निवासी श्याम सिंह शुक्रवार को अपनी 25 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी व आठ वर्षीय पुत्र आदित्य को बाइक पर लेकर फरीदपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। सांय पांच बजे नैनीताल हाइवे पर गांव अभयपुर के पास बेकाबू डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें