फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। आनंद बिहार कॉलोनी निवासी युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी व ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बे के आनंद बिहार कॉलोनी निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र रंजीत कुमार का विवाह दो वर्ष पूर्व पीलीभीत के बीसलपुर के ग्राम दुबहा निवासी घनश्याम की पुत्री रोशनी के साथ हुआ था। आरोप है कि बीते छह अगस्त की रात करीब 8:30 बजे रंजीत ने रोशनी को किसी से मोबाइल पर बात करते देखा। जब रंजीत ने इस संबंध में पूछताछ की तो रोशनी ने मोबाइल को गैस चूल्हे पर जला दिया। सिम दांतों से चबा डाला और मौका पाकर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई।
विज्ञापन

जाते समय वह घर से पांच रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात अंगूठी, हथफूल, रेशम पट्टी, बिछुआ, करधनी आदि भी अपने साथ ले गई। पीड़ित पिता ने बताया की घटना की जानकारी रोशनी के पिता घनश्याम, मां सर्वेशा देवी और भाई अनुज को दी गई थी। आरोप है कि 28 अगस्त को दोपहर लगभग 12 बजे ससुराल पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां दीं। ससुराल वालों की लगातार प्रताड़ना, धमकियों और उकसावे से तंग आकर रंजीत कुमार ने उसी दिन दोपहर करीब तीन बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सीओ संदीप सिंह ने बताया की युवक के पिता रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें