फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
आकाश। फाइल फोटो
विज्ञापन
शाही क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर का मामला, खेत पर मेड़ सही करते वक्त हो गया हादसा
विज्ञापन

मीरगंज। खेत पर मेड़ सही करने गए युवक की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में रोना-पीटना मच गया। परिवार के लोगों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना शाही क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी 19 वर्षीय युवक आकाश पुत्र पोपीराम बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे गांव के ही झम्मन लाल के खेत में अपने ट्रैक्टर से मेड़ डालने गया था, जब बह खेत में ट्रैक्टर से मेड़ डाल रहा था। तभी ट्रैक्टर का पहिया दूसरे के गहरे खेत में पहुंच गया। वह कुछ समझ पाता, तब तक ट्रैक्टर पलट गया। उसके चारों पहिये ऊपर हो गए व आकाश ड्राइवर सीट पर ही दब गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर बैठे झम्मन लाल भी जा गिरे, जिनके पैर दब गए। किसी तरह वह बच निकले। आकाश ने दबे होने के बावजूद फोन से घर पर सूचना दी, जब तक ग्रामीण और घर वाले मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मुरादाबाद रहकर करता था काम
आकाश अपने पांच भाइयों एवं तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी मां नन्ही देवी और बहनों का रो-रोकर हाल-बेहाल था। आकाश मुरादाबाद में रहकर काम करता था। बुधवार शाम को ही अपने घर पहुंचा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें