प्रतियोगिता के बाद प्रशस्ति पत्र दिखाते प्रतिभागी। संवाद
मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज की तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन दिवस पर भी महाविद्यालय के एथलीटों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। बृहस्पतिवार को संपन्न प्रतियोगिताओं में 400 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में चंद्रशेखर, रितेश गुर्जर और राहुल कुमार ने व महिला वर्ग में कु. राधा, सोनम व फरहीन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ट्रिपल जंप में पुरुष वर्ग में आजम, सिद्धार्थ चंद्रवंशी और मो. आजम ने और महिला वर्ग में कु. अक्शा बी, सर्वेश कुमारी और अर्चना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो के पुरुष वर्ग में अयान अली, सोनू मौर्या और गौरव कश्यप व महिला वर्ग में कु. पूजा, स्वाति और फरहीन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में दिव्यांश तिवारी, कपिल व बाॅबी और महिला वर्ग में कु. खुशी सिंह, मंजू वर्मा और डोली ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। तीन-तीन स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एथलीट चंद्रशेखर, पलक, राधा और अक्शा को चैंपियन घोषित किया गया। प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
महाविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी प्रो. विजय बिष्ट, सुरेश कुमार सिंह, डाॅ. एनसी शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, चीफ प्राक्टर केपी सिंह, डॉ. रेखा बंसल, डाॅ. पारुल जैन, डॉॅ. सचिन गिरी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन सैन्य अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने किया। संवाद