फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरीः हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा, मौत

Wed, 28 Oct 2020 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक रवि प्रकाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी खमरिया के गांव मटरिया में टूटी पड़ी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई व दूसरा गंभीर रुप से झुलस गया। पुलिस ने झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह गांव मटरिया निवासी रवि प्रकाश उर्फ मुन्ना (28) पुत्र परसन लाल अपने साले सिद्धू पुत्र धनीराम निवासी अंगठी गोसाईंपुरवा के साथ पड़ोस के गांव सरैयां से वापस अपने गांव मटरिया आ रहा था। रास्ते में हियाती के खेत के पास नीचे पड़ा हाईटेंशन लाइन का तार बाइक से टकरा गया। तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर रवि प्रकाश की झुलसकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा सिद्धू गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर, घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बदहवास परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। 

ग्रामीणों ने बताया कि घटना सुबह आठ बजे की है। दोनों को हाइटेंशन तारों की चपेट में देखकर गांव की ही एक महिला ने जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन बंद करवाई। घटना की सूचना पर सीओ धौरहरा अरविंद वर्मा, एसडीएम एस सुधाकरन, इंस्पेक्टर हरिओम श्रीवास्तव मौके पर जांच करने पहुंचे। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को प्रशासनिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें