फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमी के साथ गई युवती 12 दिन बाद लाैटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ गई युवती 12 दिन बाद खुद थाने पहुंच गई। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी कर ली है। पुलिस ने युवती को अपनी अभिरक्षा में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव की युवती 23 अक्तूबर को आरोपी अमित के साथ चली गई थी। युवती के पिता ने आरोपी अमित के खिलाफ शाही थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी। बुधवार को युवती हाईकोर्ट के निर्देश पर खुद शाही थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी और उससे शादी कर ली है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। अदालत के निर्णय और निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें