बरेली में एक युवती ने सैन्यकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सैन्यकर्मी ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका यौन शोषण किया। इसके बाद दूसरी महिला से निकाह कर लिया।
बरेली में शादी का झांसा देकर एक सैन्यकर्मी ने युवती से पांच साल तक संबंध बनाए और बाद में दूसरी महिला से निकाह कर लिया। मामला सामने आने पर युवती की तहरीर पर फरीदपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
मामला कैंट थाना क्षेत्र से संबंधित होने के कारण एफआईआर को कैंट थाने स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब पांच साल तक उसके साथ संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया।
इस पर युवती ने पुलिस से शिकायत की। फरीदपुर थाने में आरोपी के खिलाफ जीरो नंबर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच और अग्रिम कार्रवाई के लिए यह एफआईआर कैंट थाने भेजी गई। कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।