बरेली जिले में डेंगू संदिग्ध एक और युवक के मौत का मामला सामने आया है। अलीगंज के जूनानगर निवासी 30 वर्षीय धर्मवीर पुत्र कृपाराम की बुधवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। डेंगू के लक्षण मिलने पर उनकी एनएस-1 किट से हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार पेट में पानी भरने की शिकायत पर 16 नवंबर को अस्पताल में धर्मवीर अस्पताल में भर्ती हुए थे। जांच में हेपेटाइटिस सी यानी काला पीलिया होने की पुष्टि हुई थी। उनकी हालत गंभीर थी। डेंगू के लक्षण मिलने पर अगले दिन जांच कराई गई थी।
इसमें एनएस-1 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक युवक की मौत की वजह हेपेटाइटिस है, हालांकि, डेंगू की एंटीजन किट की जांच पॉजिटिव मिली थी। परिजन से संपर्क कर संबंधित स्वास्थ्य केंद्र को निरोधात्मक कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।