फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट, गिरेगा न्यूनतम तापमान

Sat, 21 Nov 2026 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और सर्द होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 22 और 23 नवंबर को जिले में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते लोगों को सुबह-शाम दृश्यता घटने और ठंड बढ़ने को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

नवंबर की शुरुआत से ही मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। महीने की शुरुआत में बारिश के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया था और उसके बाद तेज धूप निकलने लगी थी, लेकिन अब एक बार फिर कोहरे और सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है, जिससे तापमान गिर रहा है और रात के समय ठंड अधिक महसूस हो रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद अब पहले जैसी गर्माहट नहीं है और सर्दी का अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना जताई है। इस बीच शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें