बुटीक पर काम करता था युवक
सोमवार को मृतक युवक की पहचान अनस के तौर पर हुई। उसके परिजनों ने बताया कि अनस की शादी नहीं हुई थी। अनस तीन वर्षों से थाना कोतवाली क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के पास एक बुटीक पर काम करता था। एक जून की रात करीब 8:30 बजे बुटीक पर काम खत्म करके वह घर को निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा।
परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद वह मोर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना किला थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक की बेरहमी से हत्या किसने की है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।