फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अवैध संबंध के शक में बीच सड़क पर गिराकर चाकू से गला रेता, गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती

Thu, 27 Jun 2024 12:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र जोगी नवादा में वनखंडी नाथ मंदिर के पास बुधवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। मोमोज विक्रेता रिंकू ने शफीक नाम के युवक को बीच सड़क पर गिराकर चाकू से गला रेतकर हत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
बीच सड़क पर युवक का गला रेता - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र जोगी नवादा में वनखंडी नाथ मंदिर के पास बुधवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। मोमोज विक्रेता रिंकू ने शफीक नाम के युवक को बीच सड़क पर गिराकर चाकू से गला रेतकर हत्या की कोशिश की। इस दौरान तमाशबीन लोग वीडियो बनाते रहे। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने हिम्मत करके रिंकू को खदेड़ा और शफीक को उसके चंगुल से छुड़ाया।

विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस रिंकू की तलाश में जुट गई है। बताते हैं कि रिंकू को शक था कि शफीक के उसके परिवार की एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर नशे में उसने शफीक से बहस की और बीच सड़क पर घटना कर दी। बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि घायल की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें