फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले में गर्भपात कराने वाला गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। कस्बे में अवैध अस्पतालों का सिंडीकेट और झोलाछापों के गिरोह सक्रिय हैं जो अनचाहे गर्भ के मामलों में मुंहमांगी रकम लेकर काम करते हैं। फतेहगंज पूर्वी निवासी छात्रा के साथ जानलेवा हरकत भी इसी तरह के गिरोह ने की। अब दलाल समेत झोलाछाप व आया के पकड़े जाने से धंधे की परतें खुलने लगी हैं।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र की इस छात्रा का मामला गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई थी।छात्रा के प्रेमी को जब ये बात पता लगी तो उसने झोलाछाप गिरोह से संपर्क किया। वे मनमानी कीमत लेकर पर गर्भपात करने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने कस्बा में मेन रोड पर स्थित सेंटर पर छात्रा का अल्ट्रासाउंड कराया। इसके बाद उसको बकैनिया रोड स्थित डीके हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया।
अस्पताल का संचालन कर रहे इरफान ने एक महिला को बुलाया और उसे अस्पताल में छात्रा की भाभी बनाकर बैठा लिया। इरफान व उसके साथियों ने खुद ही छात्रा का गर्भपात किया। इस दौरान आरोपियों ने गर्भाशय में औजार मार दिए और हाथ डालकर भ्रूण को बाहर खींचा। बताते हैं कि इसके साथ गर्भाशय का काफी हिस्सा बाहर आ गया। छात्रा की हालत बिगड़ी तो प्रेमी फरार हो गया।
विज्ञापन


आरोपी सोनू को लेकर अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची पुलिस

छात्रा का गर्भपात कराने वाले गिरोह के सोनू को हिरासत में लेने के बाद बुधवार शाम फरीदपुर पुलिस रेनू अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची। सोनू ने पुलिस को बताया कि उसने यहीं छात्रा का अल्ट्रासाउंड कराया था। केंद्र से उसे रिपोर्ट नहीं दी गई और मौखिक बता दिया गया कि वह पांच माह की गर्भवती है। वहीं, केंद्र संचालक मनोज ने पुलिस और मीडिया को सफाई दी कि उनके यहां इस प्रकार का कोई अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ।
डीके अस्पताल पहुंची स्वास्थ्य विभाग टीम तो मिला ताला
फरीदपुर पुलिस ने यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। बुधवार दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डीके अस्पताल पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। फरीदपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने झोलाछाप के बारे में सीएमओ को जानकारी दी। उन्होंने नोडल अधिकारी से भी अस्पताल पंजीकरण से संबंधित जानकारी की। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल से रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। भ्रूण हत्या करने वाले झोलाछाप एवं उसके गैंग के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील किया जाएगा।
दिल्ली के निर्भया कांड से जोड़कर अफवाह फैलाई
शहर के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने टेस्ट करने के बाद बताया कि आपकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। इसका तुरंत ऑपरेशन किया जाएगा। 23 जून को डॉक्टरों ने छात्रा का ऑपरेशन किया। होश में आने पर छात्रा ने डॉक्टर और मजिस्ट्रेट को बयान दर्ज कराए। छात्रा के पिता ने मंगलवार रात थाने पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, अब भी छात्रा की हालत नाजुक बनी है। इसे लेकर अफवाह उड़ी की दिल्ली के निर्भया कांड की तरह दुष्कर्म के बाद छात्रा से हैवानियत की गई है। हालांकि, अधिकारियों ने सफाई दी कि गर्भपात के दौरान ही छात्रा की हालत बिगड़ी थी।
-
आरोपी फरार, पिता समेत तीन हिरासत में
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा दो युवकों से बात करती थी। इनमें से एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वह फरार हो गया है। पुलिस ने दूसरे युवक को हिरासत में ले लिया है। उसके मोबाइल फोन से कुछ ऐसी कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनमें छात्रा गर्भपात को लेकर बात कर रही है। पहले आरोपी के नहीं मिलने पर उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अन्य दो लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी ट्रक पर क्लीनर है।
साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ उतरे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता
घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने रोष जताया है। जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा ने कहा कि बिना महिला डॉक्टर के छात्रा का दूसरे समुदाय के व्यक्तियों ने गर्भपात कराया गया है। यह गिरोह समुदाय विशेष की लड़कियों के सम्मान से खिलवाड़ करता है। धर्म परिवर्तन जैसे काम के लिए फंडिंग का भी आरोप लगाया। गिरोह पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की बात कही। संवाद
फरीदपुर सीएचसी प्रभारी से मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। अस्पताल के अवैध मिलने या गर्भपात की पुष्टि होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें