कुंडरा कोठी/नवाबगंज। रिछा-जहानाबाद मार्ग पर कुंडराकोठी के पास रविवार को ड्यूटी से घर लौट रहे 28 वर्षीय जितेंद्र कुमार की कार की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
जितेंद्र के फूफा परमेश्वरी दयाल ने बताया कि जितेंद्र पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के रम्पुरा गांव के निवासी थे। वह उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक मिल में मजदूरी करते थे। हादसे के बाद से जितेंद्र के परिवार में मातम पसर गया है। उनकी पत्नी कुमकुम और भाई सतेंद्र कुमार का रो-रोकर हाल बेहाल है।