फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलखनाथ मंदिर गईं दो बहनों से छेड़छाड़, लोगों ने शोहदे को पकड़ा, कर दी धुनाई

Wed, 11 Jan 2023 01:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को सरेराह एक शोहदे ने दो लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। लड़कियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने शोहदे को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बुधवार दोपहर सैदपुर हाकिंस निवासी दो सगी बहनों के साथ अलखनाथ मंदिर मार्ग पर छेड़छाड़ की गई। उनकी बस्ती का ही शोहदा पीछा करते मंदिर तक पहुंचा था। लड़कियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने शोहदे को पीट दिया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता आरोपी को पकड़कर किला थाने लाए। पीड़ितों की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।  

विज्ञापन


बुधवार को इज्जत नगर के सैदपुर हाकिंस क्षेत्र की दो बहनों के साथ यह घटना हुई। दोनों बहनें अलखनाथ मंदिर में दर्शन को जा रही थी। तभी रास्ते में मोहल्ले का ही युवक उनका पीछा करने लगा। मंदिर के पास पहुंचे शोहदे ने अश्लील टिप्पणी कर दी। जब बहनों ने शोहदे का विरोध किया तो वह अश्लील हरकतें करने लगा। 

स्थानीय लोगों ने शोहदे से दोनों बहनों को बचाया और आरोपी की धुनाई लगा दी। आरोप है कि इस दौरान शोहदे ने लड़कियों व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सूचना पर पहुंच गए। वह आरोपी को किला थाने ले गए। लड़कियों के पिता की मृत्यु हो चुकी है, उनकी मां की ओर से आरोपी अकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मनु बताया नाम, बोला- आता रहता हूं मंदिर

सैदपुर हाकिंस से दोनों बहनों का पीछा करते हुए बस्ती का ही शोहदा अकील अलखनाथ मंदिर तक पहुंच गया। हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता और उनकी टीम ने जब उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने कई बार बात बदली। 

शुरू में उसने अपना नाम मनु बताया और मंदिर में दर्शन के लिए आने की बात कही। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि उसका नाम अकील है। जब संगठन के लोगों ने मंदिर में दूसरे समुदाय के युवक के प्रवेश पर आपत्ति जताई तो आरोपी का कहना था कि वह आस्था रखता है और मंदिर आता रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें