बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही इंटर की छात्रा के साथ ई-रिक्शा पर दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी। उसका हाथ पकड़ लिया, जब उसने विरोध किया तो भाइयों के साथ घर में घुसकर अपहरण की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बरेली के एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। मंगलवार शाम वह कस्बे से कोचिंग पढ़कर ई-रिक्शा से अपने घर आ रही थी। रास्ते में गांव का आसिफ उसके पास की सीट पर आकर बैठ गया। बुरी नीयत से उसने हाथ पकड़ लिया।
घर में घुसकर धमकाया
छात्रा ने गांव के पास पहुंचकर शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई। हंगामा हो गया। इसके बाद छात्रा घर आ गई। इधर, सरेआम हुई बेइज्जती से बौखलाया आरोपी अपने भाई यूनुस और तैयब के साथ छात्रा के घर में घुस आया। आरोप है कि उक्त तीनों लोगों ने छात्रा व उसकी मां के साथ मारपीट कर छात्रा का घर से अपहरण कर ले जाने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में खुराफातियों ने फिर की माहौल बिगाड़ने की साजिश, पुलिस की सतर्कता से शांत हुआ माहौल