फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी का खूनी खेल: प्रेमिका से मिलने गया युवक, कहासुनी में ऐसा भड़का कि उस्तरे से खुद पर किए वार, हालत गंभीर

Mon, 23 Oct 2023 10:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शीशगढ़ (बरेली)

सार

लड़का और लड़की आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों की कई बार पंचायत भी हो चुकी है। युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार दोपहर प्रेमिका से मिलने शीशगढ़ पहुंचे एक प्रेमी ने एकतरफा प्यार में नाई की दुकान से उस्तरा लेकर अपना गला काट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कस्बा निवासी एक युवती से जिला रामपुर के गांव बादली टांडा निवासी शोएब का पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और प्रेमिका ने प्रेमी से संबंध तोड़ लिया। मामला एक ही समुदाय का होने के कारण कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन फिर भी प्रेमी एकतरफा प्यार कर युवती के मोबाइल पर अश्लील चीजें भेज ब्लैकमेल करने लगा। 

इसी को लेकर सोमवार को प्रेमी प्रेमिका से मिलने शीशगढ़ के बरेली बस अड्डा पर पहुंच गया। जहां युवती के परिजन भी पहुंच गए। इसी बीच दोनों में कहासुनी होने लगी और इसी बीच प्रेमी शोएब वहां मौजूद नाई के खोखे में घुस गया और उसने उस्तरा से अपनी गर्दन पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। उस्तरा में लगे ब्लेड से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों की कई बार पंचायत भी हो चुकी है। युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। आज युवक शीशगढ़ पहुंच गया और दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने स्वयं ही गले में उस्तरा मार लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें