फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दूसरे राज्यों से लड़कियां लाकर जिस्मफरोशी...; यह शिकायत कर अपने ही जाल में फंसा युवक

Mon, 23 Oct 2023 06:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी शमशुल हसन ने शिकायती पत्र देकर मेहतरपुर तिजासिंह निवासी दो सगे भाइयों पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में उसके आरोप झूठे पाए गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में देह व्यापार की झूठी शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ने दो भाइयों पर पश्चिम बंगाल-बिहार से लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराने एवं उन्हें बेचने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। जिसके बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर ने जब गांव में जाकर जांच पड़ताल की तो मामला झूठा पाया गया। पुलिस ने अब फर्जी शिकायत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी शमशुल हसन ने मेहतरपुर तिजासिंह गांव निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ फरीदपुर पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाया कि दोनों भाई पश्चिम बंगाल एवं बिहार से लड़कियां लाते हैं और उनसे यहां लाकर देह व्यापार कराते हैं। उसके बाद रुपये लेकर उन्हें बेच देते हैं। 14 साल की किशोरी के साथ निकाह करने का भी आरोप लगाया। मानव तस्करी एवं देह व्यापार का मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। 

इंस्पेक्टर ने गांव में जाकर की जांच 
अधिकारियों ने फरीदपुर पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर दयाशंकर ने सोमवार को गांव जाकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिस व्यक्ति पर 14 वर्षीय किशोरी के साथ निकाह करने का आरोप लगाया गया था, उसने काफी पहले ही निकाह कर लिया और उसके तीन बच्चे भी हैं। मेहतरपुर तिजासिंह एवं भगवंतापुर गांव में जांच पड़ताल करने पर आरोप झूठ पाए गए। 
 

जांच के दौरान शिकायतकर्ता मौके पर ही था। जांच में आरोप झूठे पाए जाने पर पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा तो शिकायतकर्ता बहाना बनाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है।
 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर फरीदपुर दयाशंकर ने बताया कि देह व्यापार एवं मानव तस्करी का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। जांच में शिकायतकर्ता के आरोप झूठा पाए गए। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। झूठा आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें