भुता। भुता-फरीदपुर मार्ग पर ग्राम सिंगाही कला के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में युवक की सांसें थम चुकी थीं।
शुक्रवार दोपहर दो बजे भुता-फरीदपुर रोड पर सिंगाही कला के पास फैजनगर निवासी 28 वर्षीय लखजीत सिंह पैदल जा रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बरेली में अस्पताल के लिए भेजा, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। संवाद
आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद