भोजीपुरा। एक युवक ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी से दहेज में चार पहिया वाहन व पांच लाख रुपये नकद की मांग कर डाली। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की। उसके बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता ने भोजीपुरा थाने में पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव चौपारा शुमाली निवासी अमर सिंह ने पुत्री सरोज की शादी छह वर्ष पूर्व थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव मड़ौली निवासी राजेश कुमार के साथ की थी। विवाहिता का आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पति राजेश की दोस्ती चेन्नई की अन्नू नामक महिला से हो गई।अन्नू चेन्नई से आकर उसके पति के साथ रहने लगी, जब विवाहिता ने विरोध किया तो पति, सांस आदि ने दहेज मांगकर पीटकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद