बरेली की मेहरा कॉलोनी के मूल निवासी शुभम मेहता की स्टेशन रोड के होटल में हालत बिगड़ने के बाद निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह अपनी दिल्ली निवासी मंगेतर के साथ होटल में रुके हुए थे। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
शुभम के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह कई साल पहले भाई सिद्धार्थ मेहरा व परिजनों के साथ नोएडा शिफ्ट हो चुके थे। वहां वह ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे शुभम अपनी दिल्ली निवासी मंगेतर के साथ बरेली आकर स्टेशन रोड के होटल में रुके थे। यहां रात 1:45 बजे हालत बिगड़ने पर मंगेतर ने होटल स्टाफ को सूचना दी। मैनेजर अंशू अरोरा के मुताबिक तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां सुधार न होने पर दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां शुभम की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- महिला की शर्मनाक करतूत : बेटी को कर दिया अपने प्रेमी के हवाले; पति बोला- देह व्यापार करती है पत्नी