फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'मुझे सट्टेबाजों ने बर्बाद कर दिया... मां मुझे माफ करना', यह लिख युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ

Thu, 29 Aug 2024 01:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में सट्टेबाजों के जाल में फंसे युवक ने 18 लाख रुपये गंवा दिए। जब उसने रकम वापस मांगी तो सट्टेबाजों ने उसे धमकाया। इस पर युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला इलाके के सुदामा नगरी निवासी अंकित ने ऑनलाइन सट्टे में 18 लाख रुपये गंवाने के बाद धमकियों से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से घरवाले दिल्ली रेफर कराकर ले गए। अंकित की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें आरोपियों के नाम भी लिखे हैं।

विज्ञापन


सुसाइड नोट में अंकित ने लिखा है कि वह ऑनलाइन बुकिंग कर क्रिकेट लीग में सट्टा लगाने वालों के चंगुल में फंस गया है। मां और पत्नी के जेवर बेचकर उसने 18 लाख रुपये उन्हें दे दिए। 

चार-पांच महीने सट्टेबाजों ने उसे कमाई भी कराई, इसके बाद रुपये देना बंद कर दिया। वह जब कर्ज से दब गया तो सट्टेबाजों से मिला और अपने रुपये मांगे। तब उन्होंने उसे पीटा और मोबाइल फोन छीनकर उसमें बनवाई आईडी डिलीट करवा दी। 

विज्ञापन

'मां मुझे माफ कर देना'
उसने सुसाइड नोट में किला थाने के पास व फरीदपुर निवासी सट्टेबाजों के साथ उनके साथियों का नाम लिया है। लिखा है कि मां मुझे माफ कर देना, मैं आपको कोई खुशी नहीं दे सका। मेरी पत्नी का ख्याल रखना। अंकित को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे दोस्त निशांत ने बताया कि उसकी खराब हालत देखकर अस्पताल ने उसे रेफर कर दिया है। परिवार के लोग अंकित को दिल्ली ले गए हैं। 

घटनास्थल प्रेमनगर थाना क्षेत्र बताया जा रहा है। दो दिन पहले ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वालों के दो ऑडियो वायरल हुए हैं। इन्हें लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। तहरीर मिलते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

शिकायत करने पर धमका रहा सट्टा और स्मैक कारोबारी, रिपोर्ट
किला के नवदिया निवासी तबस्सुम, परवीन आदि ने बताया कि गांव निवासी आरिफ सट्टे और स्मैक का कारोबार करता है। इससे गांव के युवा बिगड़ रहे हैं। शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। आरिफ के खिलाफ किला थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। 

गांव की आमना, नाजरा अब्दुल जाहिद व रेहाना ने एडीजी से शिकायत की थी। नाराज आरिफ और उसका दोस्त आसिफ शिकायत करने वालों के घर आधी रात को पहुंच गए। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरिफ ने दोबारा बदमाशों को भेजा। एसएसपी के आदेश पर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें