फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दी जान: जहर खाकर बनाया वीडियो... खूब रोया, बोला- मेरी वजह से पापा को सुनना पड़ा

Tue, 06 Aug 2024 01:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अजीत ने जहर खाकर जान दे दी। अजीत ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें वह कह रहा है कि मेरी वजह से पापा का सुनना पड़ा। उन्हें दबना पड़ा है। 
विज्ञापन
मरने से पहले युवक ने बनाया वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने मोबाइल से वीडियो बनाया, जिसमें वह रोते हुए अपना दर्द बयां कर रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की प्रेमिका के घरवालों ने उसके पिता को धमकाया था। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या की है। वीडियो में वह यह बात कह रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। 

विज्ञापन


हाफिजगंज थाना क्षेत्र के निवासी अजीत का गांव की ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके परिजनों के मुताबिक तीन-चार दिन पहले लड़की को घरवालों ने घर से निकाल दिया और कहा था कि उसी (अजीत) के साथ रहना। अजीत के परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन


परिजनों ने लगाया ये आरोप 
परिजनों का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने अजीत को धमकी दी थी कि अगर संबंध रखे तो मार देंगे। एक दिन पहले उसके पिता के साथ गाली गलौज की। उन्हें भी धमकाया। इस बीच अजीत अपनी रिश्तेदारी में शीशगढ़ क्षेत्र के गांव मानपुर चला गया। जहां सोमवार को उसने जहर खा लिया। 

विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था। रात में परिवारवाले शव को घर पर ले आए थे। सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

वीडियो में कहीं ये बातें 
अजीत ने जहर खाने के बाद मोबाइल से वीडियो बनाया। जिसमें वह कह रहा है कि मम्मी मैं तो जा रहा हूं... पता नहीं मैं बचूंगा या नहीं। भाई-बहनों का जिक्र कर खुश रहने की बात कहता है। रोते हुए कहता है कि मेरी वजह से पापा को सुननी पड़ी। हमारे चक्कर में उन्हें दबना पड़ा। अब मेरे पापा को कोई सुना न पाए। मेरी आखिरी इच्छा यही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें