फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालवालों ने दामाद को पीटा: पत्नी ने भी उठाया हाथ, आहत युवक ने दी जान; वीडियो बनाकर बयां किया दर्द

Tue, 21 Nov 2023 02:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर पीटने का आरोप लगाया। युवक ने कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। उसकी मौत का जिम्मेदार ससुरालवाले होंगे। मृतक की मां ने ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी है।  
विज्ञापन
सनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक का एक वीडियो भी सामने आया है, जो उसने आत्महत्या करने से पहले बनाया। उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुरालवालों को जिम्मेदार ठहराया। उन पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मृतक की मां ने ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर निवासी सनी (22) की शादी दो साल पहले खनपुरा गांव से हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सनी की मां सीता ने बताया कि भाई दूज पर उनका बेटा पत्नी को लेकर अपनी ससुराल गया था। मायके पहुंचने के बाद पुत्रवधू ने साथ आने से इनकार कर दिया। घर आकर सनी लगभग रोज कॉल पर पत्नी से बात करने का प्रयास करता था, लेकिन ससुरालवाले उसकी पत्नी से बात नहीं करा रहे थे। इससे सनी तनाव में रहने लगा। 

ये भी पढ़ें- 'खाकी' पर दाग: जुआ, स्मैक हो या सट्टा, हर जगह सेट है पुलिस का पत्ता; हैरान करने वाले हैं ये मामले
विज्ञापन


सनी ने सोमवार रात किसी समय घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। शव लटका देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां सीता ने बेटे के ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की तहरीर दी है। कैंट थाना पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। सनी का एक वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन

वीडियो में छलका सनी का दर्द 
वीडियो में सनी कहता है कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरी पत्नी, सास-ससुर, चचेरे ससुर ने मेरे ऊपर हाथ उठाया। मैंने जब थाने में शिकायत करने की बात कही तो ससुरालवालों ने कहा कि रिपोर्ट कर देना... लड़की वालों की चलेगी। तुम कुछ नहीं करवा पाओगे। हमारे साथ वाले विधायक हैं। तुम हमारा कुछ नहीं करवा पाओगे। पुलिसवाले भी कुछ नहीं कर पाएंगे। वह हमारे पैर छुएंगे आकर। इसके बाद सनी आगे कहता है कि मेरी मौत के जिम्मेदार यही सब लोग होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें