पुलिस ने युवक को पहुंचाया अस्पताल
सिपाही बजरंग रावल सिविल लाइंस थाने से अपनी ड्यूटी निपटाकर कोतवाली में अपने आवास पर आया। यहां उसे पता लगा कि अरविंद को सांप ने डसा है तो वो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां स्नेक रेस्क्यू करने वाले पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को भी बुला लिया। इधर, अरविंद ने ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल आफिसर) डॉ. नितिन सिंह के सामने पहुंचकर कहा कि उसे सांप ने डसा है। डॉक्टर ने पूछा कि कौन सा सांप था तो बोरी खोलकर दिखाया। सांप देखकर स्टाफ भी सहम गया।
बेहद जहरीला है सांप
पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने बताया कि यह सबसे जहरीला सांप है। इसे कॉमन करैत के नाम से जाना जाता है। आधी रात तक युवक की हालत सामान्य थी और उसे जिला अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन दिए जा चुके थे। फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है। विकेंद्र ने बताया कि सांप को उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया है।