लखीमपुर खीरी में युवक की हत्या कर शव को जड़ौरा गांव के पास खेत में फेंक दिया। इससे मामले में मृतक के परिजनों और गांव वालों ने नए बाईपास पटेल चौराहा पर जाम लगा दिया है।
लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद थाना इलाके के रहने वाले युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हैदराबाद थाना इलाके के गांव काजरकोरी के रहने वाले संदीप वर्मा की हत्या कर शव को जड़ौरा गांव के पास खेत में फेंक दिया। इससे मामले में मृतक के परिजनों और गांव वालों ने नए बाईपास पटेल चौराहा पर जाम लगा दिया है।
परिजनों की मांग है कि आरोपियों को जेल भेजने और आला कत्ल की बरामदगी की जाए। पूर्व विधायक विनय तिवारी की मध्यस्थता से सीओ एसएन तिवारी के कार्रवाई के आश्वासन पर जमा खोला। सीओ ने बताया कि चारों अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।