बरेली। बिथरी चैनपुर के गांव सिमरा अजूबा बेगम की रहने वाली रश्मि भैया दूज पर अपने बच्चों के साथ शनिवार को किच्छा जा रही थीं। दोपहर में वह ई रिक्शा से पुराने रोडवेज पर पहुंचीं। मगर उनके पास उसे देने के लिए छुट्टे रुपये नहीं थे। इस पर ई रिक्शा वाले ने उनसे 500 रुपये का नोट लिया और छुट्टे कराकर लाने की बात कहकर गायब हो गया। काफी देर तक वह उसका इंतजार करती रहीं लेकिन जब वह नहीं लौटा तो निराश होकर किच्छा चली गईं। ब्यूरो