फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: म्यूजियोलॉजी व बीसीए के कोर्स भी घर बैठे कर सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में पांच नए व दो पुराने कोर्स फिर से किए जाएंगे शुरू
विज्ञापन

बरेली। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में इस वर्ष सात कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। इनमें पांच नए पाठ्यक्रम शामिल हैं। वहीं, बीच में रह गए दो कोर्स भी फिर से शुरू हो रहे हैं।
क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सत्येंद्र बाबू ने बताया कि नए शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों में सबसे लोकप्रिय कोर्स म्यूजियोलॉजी होने वाला है। इसकी सर्वाधिक मांग थी। जो संगीत के विद्यार्थी हैं, उन्हें ट्रेनिंग के साथ एक इस तरह के डिप्लोमा कोर्स की आवश्यकता रहती है। इसलिए इसे आरंभ किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीसीए जैसे तकनीकी कोर्स भी अब दूरस्थ शिक्षा का हिस्सा बन गए हैं। वहीं, एमए पर्यावरण भी इस सत्र से शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा एमए योगा व एमए होम साइंस का कोर्स भी शुरू किया जा रहा है। हालांकि ये दोनों कोर्स पहले संचालित थे, बीच में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के हस्तक्षेप के बाद इन्हें बंद करना पड़ा।
एमए व एमएससी गणित भी इस सत्र से शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि विवि में जनवरी का प्रवेश सत्र चालू है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। हालांकि, अंतिम तिथि बढ़ने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन

-

जांच के बिना परीक्षार्थियों को दिया प्रवेश, लिपिक ने बांटीं उत्तर पुस्तिकाएं
बरेली। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं जिले में दो सेंटरों पर संचालित हैं। बरेली कॉलेज के साथ ही केंद्रीय कारागार में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बरेली कॉलेज में मंगलवार को परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को जांच के बिना प्रवेश दिया गया। कक्ष निरीक्षक की जगह लिपिक उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण करते दिखे। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सत्येंद्र बाबू ने कहा कि अगर ऐसा है तो केंद्र समन्वयक से बात की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें