फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उखड़ी सड़क पर गिरने से टूटी हड्डी, अब अभियंताओं को चूड़ियां भेंट करेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर रोड स्थित रजा कॉलोनी में बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे उखड़ी पड़ी सड़क पर गिरने से जाहिद रजा जख्मी हो गए। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने एक्सरे कराया तो उनके दाएं हाथ की हड्डी टूटी मिली। तत्काल प्लास्टर कराया गया। समाजसेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शम्सी ने बताया कि तार फैक्टरी के बराबर वाली सड़क काफी दिनों से उखड़ी पड़ी है। इसके निर्माण में देरी हो रही है। इसीलिए हादसा हुआ है। संगठन से जुड़ीं ममता शर्मा और शाहीन रजा खानम ने कहा कि जल्दी ही निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो वे नगर निगम के अभियंताओं को चूड़ियां भेंट करेंगी।
विज्ञापन

जाहिद रजा की पत्नी सानम ने बताया कि मेरे पति सुबह 9.30 बजे घर से दूध लेने निकले थे। गली के नुक्कड़ पर आठ-नौ महीने से गड्ढा है। हमने कई बार नगर निगम से इसकी शिकायत की। वह लोग आते हैं। थोड़ी-बहुत खोदाई करते हैं, मलबा हटाते हैं, फिर लौट जाते हैं। इसी गड्ढे में गिरने से मेरे पति के हाथ की हड्डी टूटी है। पति ने मौके से कॉल करके दोस्तों को बुलाया तब अस्पताल पहुंच सके। इस मामले में लापरवाही पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, ताकि और कोई गिरकर इस तरह से जख्मी न हो। महापौर उमेश गौतम से भी इसकी शिकायत की जाएगी।
पार्षद ने भी नगर निगम को ठहराया जिम्मेदार
क्षेत्रीय पार्षद अलीम खां सुल्तानी ने बताया कि रजा कॉलोनी की मुख्य सड़क करीब एक साल से बदहाल है। मैंने इसके लिए नाप-जोख कराई थी। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत मुख्य मार्ग के निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। मुख्य मार्ग के निकट गली के नुक्कड़ पर हादसा हुआ है। अगर यही हाल रहा तो आगे भी हादसों का अंदेशा बना रहेगा। मेरी नजर में इस हादसे के लिए नगर निगम ही जिम्मेदार है। निर्माण विभाग पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन
सहायक अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आते ही सड़क निर्माण की अड़चन दूर कराएंगे। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
अब भी नहीं चेत रहे जिम्मेदार
बदहाल सड़क की वजह से हादसा हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर जल्द मरम्मत नहीं कराई तो हम निगम के अभियंताओं को चूड़ियां भेंट करेंगे। - तमन्ना
मैं समाजसेवा मंच की सदस्य हूं। इस सड़क की हालत देखकर बेहद दुखी हूं। अगर सड़क के निर्माण में अब और देरी हुई तो अभियंताओं को चूड़ियां भेंट करने की मजबूरी होगी। - शाहीन रजा खानम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें